दक्षिण दिनाजपुर की सभी सीटें जीतने का दिया लक्ष्य

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण दिनाजपुर जिले को लेकर नेताओं के साथ बैठक की.

अभिषेक ने दक्षिण दिनाजपुर के तृणमूल नेताओं के साथ की बैठक

राज्य के राजनीतिक मानचित्र पर महत्वपूर्ण है दक्षिण दिनाजपुर

संवाददाता, कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण दिनाजपुर जिले को लेकर नेताओं के साथ बैठक की. अभिषेक ने साफ तौर पर संदेश दिया कि जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी.

अभिषेक पहले इस बात की समीक्षा करने पर जोर दे रहे हैं कि हार कहां और क्यों हुई और फिर उसके मुताबिक कदम उठाने पर उन्होंने जोर दिया. छोटा जिला होने के बावजूद दक्षिण दिनाजपुर बंगाल के राजनीतिक मानचित्र पर खासा महत्व रखता है क्योंकि यह जिला हमेशा से केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के जिले के रूप में जाना जाता रहा है. 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने इस जिले की 6 में से 5 सीटें जीती थीं. दक्षिण दिनाजपुर से विधायक विप्लव मित्रा ने कहा कि हमारा लक्ष्य छह सीटें जीतना है. हम पहले भी पांच सीटें जीत चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >