कौशिकी अमावस्या से पहले तारापीठ के होटल में आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम-सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Tarapith Hotel Fire Tragedy: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गयी. फायर सेफ्टी में लापरवाही पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

Tarapith Hotel Fire Tragedy: कौशिकी अमावस्या से पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में बड़ा हादसा हो गया. एक चार मंजिला होटल में सुबह-सुबह भीषण आग लग गयी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में घायल अन्य लोगों में से 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि 34 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी. घटना के समय होटल में कुल 43 लोग ठहरे थे. इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी, बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है. पीएम और सीएम की ओर से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई अग्नि दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ. मैं सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. -द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

बाथरूम की छत के रास्ते बाहर निकला एक परिवार

  • तड़के 4:30 बजे जब ज्यादातर श्रद्धालु सो रहे थे, तभी ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन के पास बिजली के उपकरण में चिंगारी उठने से आग लग गयी.
  • होटल में इस्तेमाल की गयी फाइबर और ज्वलनशील सजावटी सामग्री के कारण आग तेजी से फैला और धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया.
  • खिड़कियां नहीं होने और धुआं के कारण कई मेहमान कमरों में ही फंस गये. कोलकाता से आयी एक महिला ने बताया कि चारों तरफ घना धुआं फैलने से सांस लेना दूभर हो गया था.
  • तपनज्योति मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करीब 45 मिनट तक बिना खिड़की वाले कमरे में फंसे रहे. बाद में बाथरूम की छत के रास्ते बाहर निकल सके. मेरी मां बेहोश हो गयीं और बहन घायल हो गयीं.
  • तारापीठ के होटल में लगी आग में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें: तारापीठ अग्निकांड : पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने किया मुआवजे का ऐलान

पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

अग्निशामक उपकरणों के रख-रखाव में लापरवाही के आरोप में पुलिस ने होटल से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आगामी कौशिकी अमावस्या पर्व पर जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बीरभूम जिला प्रशासन ने तारापीठ के सभी होटलों, लॉज, गेस्ट हाउस और होम-स्टे में बिजली व्यवस्था व फायर सेफ्टी सिस्टम की विशेष जांच का निर्देश दिया है.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

तारापीठ के होटल में हुए हादसे के मृतकों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने मुआवजे का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के निकट परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिये जायेंगे. मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: तारापीठ होटल अग्निकांड : पटना के तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू, मेघालय के पांच और अलीपुरदुआर के चार की हुई मौत

ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वह इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >