डानकुनि में लक्स इंडस्ट्रीज ने 600 करोड़ का किया निवेश, शुभेंदु अधिकारी बोले- शुरू करेंगे सिंगल विंडो क्लियरेंस

WB Investment Single Window Clearance: पश्चिम बंगाल में 100 करोड़ रुपए और उससे अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए 'सिंगल विंडो क्लियरेंस' सिस्टम लागू होगा. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने डानकुनि में लक्स इंडस्ट्रीज की 600 करोड़ की नयी इकाई की आधारशिला रखते हुए यह घोषणा की.

WB Investment Single Window Clearance: पश्चिम बंगाल में निवेश आकर्षित करने के लिए शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 100 करोड़ रुपए और उससे अधिक के सभी निवेश प्रस्तावों के लिए एकल खिड़की मंजूरी (Single Window Clearance) व्यवस्था लागू करेगी. इसके साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन की कमी नहीं होगी. वह हुगली जिले के डानकुनि में लक्स इंडस्ट्रीज (Lux Industries) की 600 करोड़ की लागत से बनने वाली नयी विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

औद्योगिक विकास के नये दौर में प्रवेश कर रहा बंगाल

शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और कारोबार के अनुकूल माहौल के दम पर पश्चिम बंगाल एक बार फिर देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पुरानी पहचान हासिल कर रहा है. उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास के नये दौर में प्रवेश कर रहा है. जल्द ही हमारा राज्य भारत का शीर्ष निवेश गंतव्य बनेगा. व्यापार के अनुकूल माहौल तभी संभव है, जब कानून और व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हो.

एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लगभग एक करोड़ युवा और कामगार रोजगार की तलाश में राज्य से बाहर काम कर रहे हैं. राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य तीव्र औद्योगीकरण के माध्यम से बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर पैदा करना है. इसके लिए सरकार ने 3 प्रमुख स्तंभों (उद्योग और निवेश, बुनियादी ढांचा विकास (Infrastructure) और कौशल विकास (Skill Development) वाला ढांचा तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में लौटने लगे निवेशक, सरकार को मिले अब तक 42 इंवेस्टमेंट प्रोपोजल

पूर्ववर्ती सरकारों के कर्ज पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाम मोर्चा सरकार के कार्यकाल में राज्य पर करीब 2 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों के शासन में यह बढ़कर लगभग 8 लाख करोड़ रुपए हो गया. उन्होंने जोर देकर कहा कि राजस्व बढ़ाने और कर्ज के बोझ को कम करने के लिए नये निवेश आकर्षित करना बेहद जरूरी है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता को कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में हो रहे सुधारों के माध्यम से ‘डबल इंजन’ सरकार का सीधा लाभ दिखेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >