बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के 3 बड़े धमाके! 5 रुपए में मिलेगा मछली-चावल, 27 से भरे जायेंगे ‘अन्नपूर्णा योजना’ के फॉर्म

Suvendu Adhikari Annapurna Yojana: बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने कल्याणी में घोषणा की है कि 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म मिलेंगे. बंगाल में 400 कैंटीन खुलेंगे, जहां 5 रुपए में मछली-भात मिलेगा. स्कूल-कॉलेजों के पास शराब दुकानें बंद होंगी. टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी इस बैठक में शामिल हुईं.

Suvendu Adhikari Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को नदिया जिले के कल्याणी में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल प्रशासनिक बैठक में बंगाल की जनता के लिए सौगातों की बारिश कर दी. मुख्यमंत्री ने न केवल महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत फॉर्म भरने की तारीख का ऐलान किया, बल्कि गरीबों के लिए मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन की योजना शुरू करने की भी घोषणा की. बैठक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी मौजूद रहीं. पार्टी से नाराजगी के बीच सरकारी मंच पर उनकी उपस्थिति ने नयी राजनीतिक चर्चा को जन्म दिया है.

बड़ी घोषणा नंबर 1 : 5 रुपए में मछली-भात वाली विशेष कैंटीन

मुख्यमंत्री ने गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देते हुए घोषणा की कि पूरे पश्चिम बंगाल में 400 विशेष कैंटीन खोली जायेंगी. इन कैंटीनों में महज 5 रुपए में मछली और चावल का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करना है.

बड़ी घोषणा नंबर 2 : अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म जारी करेगी सरकार

महिलाओं के लिए अपनी सबसे बड़ी चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 मई से ‘अन्नपूर्णा योजना’ के आवेदन फॉर्म जारी कर दिये जायेंगे. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खातों में 3,000 रुपए की सहायता राशि भेजी जायेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्म वितरण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : अन्नपूर्णा योजना : बंगाल की महिलाओं को जून से हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए, कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया?

बड़ी घोषणा नंबर 3 : शराब की दुकानों पर स्ट्राइक

सामाजिक सुधार की दिशा में एक कड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा. अब स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी. मौजूदा दुकानों की भी समीक्षा की जायेगी, ताकि युवाओं और श्रद्धालुओं पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी बैठक में टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार

कल्याणी की इस बैठक में नदिया, उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. लेकिन सबकी नजरें बारासात से टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार पर टिकी रहीं. रविवार को काकोली ने टीएमसी के संगठनात्मक पद से इस्तीफा दिया था. उनका शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल होना कई संकेत दे रहा है.

प्रशासन सबका होता है : काकोली घोष दस्तीदार

पत्रकारों के सवाल पर काकोली ने कहा कि वे एक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर अपने क्षेत्र के विकास के लिए यहां आयी हैं. उनके साथ देगंगा, स्वरूपनगर और हारोआ के टीएमसी विधायक भी मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पक्ष-विपक्ष का भेदभाव न हो, इसलिए सभी विधायकों और सांसदों को आमंत्रित किया गया था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की महिलाओं की हो गयी बल्ले-बल्ले, अन्नपूर्णा भंडार से मिलेंगे 3000 रुपए, 1 जून से सरकारी बसों में यात्रा भी फ्री

Suvendu Adhikari Annapurna Yojana: जमीनी स्तर पर विकास की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जांच की. उन्होंने साफ कहा कि शासन में आने वाली बाधाओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने ‘अन्नपूर्णा योजना’ और ‘सस्ती कैंटीन’ जैसी परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला अधिकारियों को समय सीमा तय करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें

महिलाओं के लिए खुशखबरी! ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना बंद नहीं करेगी शुभेंदु सरकार, जानें क्या है आगे का प्लान

BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा

बंगाल में भरे जा रहे अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म, तृणमूल ने बीजेपी पर लगाया आचार संहिता तोड़ने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >