आमडांगा : टिकट कटा, तो रहमान बोले- फैसले पर पार्टी करे पुनर्विचार

उत्तर 24 परगना के आमडांगा से तीन बार के तृणमूल कांग्रेस विधायक रफीकुर रहमान को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, विधायक ने पार्टी नेतृत्व से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

बारासात.

उत्तर 24 परगना के आमडांगा से तीन बार के तृणमूल कांग्रेस विधायक रफीकुर रहमान को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, विधायक ने पार्टी नेतृत्व से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से रफीकुर रहमान की जगह पीरजादा कासिम सिद्दिकी को उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद वर्तमान विधायक के समर्थकों में नाराजगी फैल गयी. दत्तपुकुर-नीलगंज रोड पर कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर टायर जलाये और रहमान को दोबारा टिकट देने की मांग की. इस दौरान लंबे समय तक यातायात बाधित रहा और सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी. बाद में प्रदर्शनकारियों ने अवरोध हटा लिया.दत्तपुकुर थाने के पास स्थित तृणमूल कार्यालय में विधायक रफीकुर रहमान, उनके भाई और आमडांगा पंचायत समिति के अध्यक्ष अनीसुर रहमान सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में भूमिपुत्र रफीकुर रहमान को ही उम्मीदवार बनाये जाने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गयी, तो वे इस्तीफा देने तक पर विचार कर सकते हैं.इधर, रफीकुर रहमान ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व से फैसले में बदलाव की अपील करते हैं.

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उसके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन इस फैसले के बाद क्षेत्र में पार्टी की संभावनाओं पर भी उन्होंने संदेह जताया. उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता नये उम्मीदवार के समर्थन में नहीं हैं.

गौरतलब है कि पार्टी ने इस बार 74 विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया है और उनकी जगह नये उम्मीदवारों को मौका दिया है. राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >