रायपुर में नदी के तटबंध में धंसान, अभिषेक के निर्देश पर मरम्मत शुरू

दक्षिण 24 परगना के बजबज ब्लॉक-दो के रायपुर इलाके में मंगलवार देर रात हुगली नदी के तटबंध के बड़े हिस्से के धंसने से स्थानीय लोग दहशत में आ गये.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बजबज ब्लॉक-दो के रायपुर इलाके में मंगलवार देर रात हुगली नदी के तटबंध के बड़े हिस्से के धंसने से स्थानीय लोग दहशत में आ गये. घटनास्थल का निरीक्षण करन��� के लिए बुधवार सुबह सांसद अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर एक प्रतिनिधि दल पहुंचा. इसके बाद सिंचाई विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि तटबंध धंसने के बाद गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था. कई दिनों से इस हिस्से में दरारें दिखाई दे रही थीं और मंगलवार रात अचानक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया. सुबह से ही बड़ी मशीनों और मजदूरों की मदद से तटबंध को मजबूत करने का काम जारी है.

सांसद बनर्जी के सचिव ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. मरम्मत कार्य पूरा होने तक प्रशासन की ओर से स्थिति पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >