कुलतली पहुंचा छात्र परिषद का प्रतिनिधिमंडल

छात्र परिषद की अध्यक्ष प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलतली स्थित पीड़िता के घर पहुंचा

कोलकाता. छात्र परिषद की अध्यक्ष प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलतली स्थित पीड़िता के घर पहुंचा. छात्र परिषद की अध्यक्ष ने जयनगर में बच्ची के साथ हुए बलात्कार व हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने व घटना की जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रियंका चौधरी ने कहा कि राज्य में लगातार हो रहे महिलाओं पर अत्याचार की घटना यहां की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी. सबसे शर्म की बात यह है कि राज्य की मुख्यमंत्री व पुलिस मंत्री भी महिला ही हैं. और उनके ही राज में लगातार इस तरह की घटना हो रही है. ऐसे में आम लोगों को घरों से निकल कर इस तरह की घटना का विरोध करना होगा. इसके साथ ही जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >