238 बोरी आटा लदा चोरी का ट्रक बरामद, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने 238 बोरी आटा लदे चोरी हुए ट्रक को बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना 27 अक्तूबर को हुई थी.

प्रतिनिधि, कल्याणी

पुलिस ने 238 बोरी आटा लदे चोरी हुए ट्रक को बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना 27 अक्तूबर को हुई थी. नदिया के हरिणघाटा के एक गैरेज से ट्रक चोरी हो गया था. शिकायत के आधार पर हरिणघाटा थाना पुलिस तुरंत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की. डीएसपी, डी एंड टी और आइसी हरिणघाटा के नेतृत्व में एक टीम जांच में जुटी और सीसीटीवी फुटजे से एक संदिग्ध सोमनाथ दास उर्फ भोंबाला की पहचान की, जो उसी आटा मिल में ड्राइवर के रूप में काम करता था. उससे पूछताछ में पता चला कि उसने और उसके साथी गोपाल दास ने ट्रक चुराया था और चाकदाह के घोराघाटा के एक सहयोगी बिप्लव रॉय के माध्यम से आटा बेचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >