राज्य सरकार सिर्फ वोट लूटना जानती है : शुभेंदु

तृणमूल सरकार सिर्फ वोट लूटना जानती है. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सिर्फ टैब में ही नहीं, बल्कि सभी योजनाओं में गबन हुआ है.

हल्दिया. पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में निखिल बंग समवाय सप्ताह समारोह में पहुंचे विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने समवाय समितियों के लिए एक अलग कार्यालय बनाया है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि पिछले साढ़े 13 साल से सत्ता में काबिज राज्य सरकार को समवाय की समझ ही नहीं है. यह सरकार सिर्फ वोट लूटना जानती है. भाजपा नेता ने कहा कि सिर्फ टैब में ही नहीं, बल्कि सभी योजनाओं में गबन हुआ है. उन्होंने कहा कि इस राज्य में आपको एक भी ऐसी योजना नहीं मिलेगी, जिसमें भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी न हुआ हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >