शुभेंदु की टिप्पणी पर जयप्रकाश ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश किया है.

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश किया है. महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही इस बार पंचायतों और ग्रामीण विकास के लिए करीब 44 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं. इसके अलावा घाटाल मास्टर प्लान के लिए भी बड़ी घोषणा की गयी है. हालांकि, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे ‘बेकार व जनविरोधी’ करार दिया है. इधर, तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार ने अधिकारी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि “भाजपा को पहले ध्यान देने की जरूरत है कि यहां उनकी स्थिति 2026 में माकपा की तरह निरर्थक न हो जाये. भाजपा नेता इस बात के बारे में क्यों नहीं कहते कि केंद्र सरकार ने अभी तक बंगाल के करोड़ों की बकाये राशि का भुगतान नहीं किया है. जिन राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां एक तरह से केंद्र का रवैया उदासीन है.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >