पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला का आयोजन में ‘मोनोशिज’ के सहयोग से किया गया था. गौरतलब है कि मोनोशिज को प्रो मानसी राय चौधरी द्वारा स्थापित किया गया है, जो मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करता है.

पुलिस विभाग के भीतर मनोवैज्ञानिक कल्याण पर जोर कोलकाता. मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधाननगर पुलिस के लिए पुलिस कर्मियों के लिए प्रोजेक्ट शक्ति नामक एक विशेष मानिसक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला टेक्नो इंडिया कैंपस में आयोजित की गयी थी. कार्यशाला का आयोजन में ‘मोनोशिज’ के सहयोग से किया गया था. गौरतलब है कि मोनोशिज को प्रो मानसी राय चौधरी द्वारा स्थापित किया गया है, जो मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करता है. इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण विधाननगर के सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स के आईसी रामनारायण पाल और मोनोशिज की संस्थापक और टेक्नो इंडिया समूह की सह-अध्यक्ष प्रोफेसर मानसी राय चौधरी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मी अक्सर दुर्घटनाओं, आपराधिक मामले को सुलझाने के लिए पहल करते हैं. कई बार इसका असर उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. जिससे उनकी क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इस मुद्दे को संबोधित करते हुए, मोनोशिज ने पुलिस कर्मियों को तनाव प्रबंधन और उचित मानसिक समर्थन प्रदान करने सह कई अन्य महत्वपूर्ण स्थितियों में भावनात्मक संयम बनाये रखने के लिए मनोवैज्ञानिक संबंधित उपायों पर चर्चा की. इस पहल ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पुलिस विभागों के भीतर मनोवैज्ञानिक कल्याण को प्राथमिकता देने से सार्वजनिक विश्वास में सुधार, सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने और पुलिसिंग के लिए एक अधिक मानवीय दृष्टिकोण बनाने में मदद मिल सकती है. इस दौरान प्रोफेसर मानसी राय चौधरी ने कहा कि पुलिस कर्मी अक्सर कई तरह के संकट और भावनात्मक बोझ उठाते हैं. उनकी भावनात्मक भलाई का भी ध्यान रखने की जरूरत है. प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से पुलिस कर्मियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >