दुर्गापूजा से छठपूजा तक चलेगी कोलकाता-बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन

आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कोलकाता और बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है

कोलकाता. आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कोलकाता और बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने ममदगार साबित होगी. इस पूजा स्पेशल ट्रेन के माध्यम से कुल 22,400 से अधिक अतिरिक्त बर्थ की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. 05047 बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल 23 सितंबर से चार नवंबर के मध्य ( सात फेरे) हर मंगलवार को सुबह 10.45 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन प्रातः 5.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी. डाउन 05048 कोलकाता-बनारस पूजा स्पेशल 24 सितंबर से 5 नवंबर के मध्य हर बुधवार को सुबह 8.25 बजे कोलकाता स्टेशन से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन तड़के 4.15 बजे बनारस पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में नैहाटी, बंडेल, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों सहित 22 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित (एसी) श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उपरोक्त स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग की तिथि शीघ्र ही अधिसूचित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >