कोलकाता : कोलकाता हवाई अड्डे के रास्ते चना बेरका की तस्करी का प्रयास किया गया. बेहद दुर्लभ चना बेरका को चुपके से तस्करी करके ले जाया जा रहा था. इसका बाजार मूल्य कई करोड़ रुपये है. हालांकि, तस्करी से बाहर ले जाने से पहले ही इस दुर्लभ चना बेरका को पकड़ लिया गया.
एक्वेरियम के लिए खरीदते हैं लोग
बेहद दुर्लभ चना बेरका को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो सेक्शन से भेजा जा रहा था. वास्तव में चना बेरका एक विदेशी मछली हैं, जिसे 'स्नेक हेड' के नाम से भी जाना जाता है. इन मछलियों को एक्वेरियम में रखा जाता है. 550 दुर्लभ मछलियां मलेशिया भेजी जा रही थीं. इससे पहले, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने हवाई अड्डे से इन मछलियों को जब्त कर लिया.
मलेशिया भेजने का था प्लान
मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय कार्गो अनुभाग से चार थर्मोकोल बक्सों में रखी 550 चन्ना बरका मछलियां जब्त की गई हैं. एक्वा एंटरप्राइजेज के मालिक हिंदोल हल्दर ने मलेशिया भेजने के लिए कोलकाता अंतरराष्ट्रीय कार्गो अनुभाग में इस खेप की बुकिंग की थी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार में इन मछलियों के दाम करोड़ों में
सूचना मिलने पर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने तलाशी अभियान चलाया. परिणामस्वरूप, 550 दुर्लभ मछलियां जब्त की गईं. इनमें से 10 सेंटीमीटर से अधिक लंबी मछलियों का बाजार मूल्य कम से कम 30 हजार टका प्रति मछली था. 25 सेंटीमीटर लंबी कई मछलियां भी मिलीं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 60 हजार टका था. कुल मिलाकर, इन 550 मछलियों का बाजार मूल्य कई करोड़ टका है.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
