बंगाल चुनाव से पहले 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलायेगा चुनाव आयोग

SIR Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जायेगा. ये वो लोग हैं, जिन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुछ संदिग्ध जानकारी दी है. सीईओ बंगाल ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उस पर निश्चित रूप से विचार किया जायेगा. अग्रवाल ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान इन मतदाताओं के नाम चिह्नित किये गये थे.

SIR Bengal : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लगभग 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जायेगा. निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि राज्य ने निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

सीईओ बंगाल मनोज अग्रवाल बोले- समय पर पूरा किया काम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि बड़े राज्यों में हमने समय पर काम पूरा कर लिया. अन्य राज्यों ने अधिक समय मांगा है. उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ 36 लाख मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जायेगा. हालांकि, यह संख्या कम हो सकती है.

एसआईआर के दौरान चिह्नित किये गये थे मतदाता

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उस पर निश्चित रूप से विचार किया जायेगा. अग्रवाल ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान इन मतदाताओं के नाम चिह्नित किये गये थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SIR Bengal: मसौदा मतदाता सूची से 58 लाख लोगों के नाम हटाये गये

मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के बाद पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी. इसमें मृत्यु और पलायन सहित विभिन्न कारणों से अपने घर पर नहीं मिले 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिये गये. वर्ष 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में मतदाता सूची को फिर से तैयार किया गया.

1.36 लाख मतदाताओं की जानकारी लग रही संदिग्ध

अग्रवाल ने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुनवाई के लिए नोटिस देने उसी तरह घर-घर जायेंगे, जैसा उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने से पहले किया था. ड्राफ्ट रोल के मुताबित, एक करोड़ 36 लाख मतदाताओं ने गणना प्रपत्र में जो तथ्य दिये थे, उसे आयोग संदेह की दृष्टि से देख रहा है. ऐसे वोटरों को ही सुनवाई के लिए बुलाया जायेगा. इसकी संख्या कम भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में गायब हो गये 58 लाख मतदाता! चुनाव से पहले जारी हुई मसौदा सूची

बंगाल में सबसे ज्यादा 74,553 वोटर के नाम चौरंगी में कटे, ममता बनर्जी के विधानसभा में 44,787

SIR Bengal : ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 44 हजार से ज्यादा नाम, बढ़ सकती है टेंशन

चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >