जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी गरीब और गरीब हुआ : अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है, तब से बजट का परिणाम एक ही है. गरीब और गरीब हुआ है, और पूंजीपतियों की संपत्ति और बढ़ी है.

कोलकाता. शनिवार को आम बजट पेश होने जा रहा है. शुक्रवार को नयी दिल्ली रवाना होने से पहले दमदम हवाई अड्डे पर तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है, तब से बजट का परिणाम एक ही है. गरीब और गरीब हुआ है, और पूंजीपतियों की संपत्ति और बढ़ी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिहिंसा की राजनीति कर रही है. जितनी गिरफ्तारियां होंगी, जनता का मत उनके खिलाफ जायेगा. यह पहले भी साबित हुआ है. दिल्ली में भी यही होगा. उन्होंने कहा कि अब तक जो बजट आया है, उसमें आम जनता को कोई सुविधा नहीं मिली है. चाहे कर हो या कोई आर्थिक छूट, सबकुछ पूंजीपतियों के लिए होता है.

गरीब तो और गरीब ही हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >