गंगासागर में पुल की आधारशिला को शुभेंदु ने बताया नया छल

मुख्यमंत्री बनर्जी ने सोमवार को गंगासागर मेले के लिए प्रसिद्ध सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए नदी पर बनने वाले पांच किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला रखी.

कोलकाता. मुख्यमंत्री बनर्जी ने सोमवार को गंगासागर मेले के लिए प्रसिद्ध सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए नदी पर बनने वाले पांच किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला रखी. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे तृणमूल कांग्रेस सरकार का नया छल करार दिया. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में पत्रकारों से कहा कि ममता के दावे चाहे जो भी हों, वह इस परियोजना को कभी शुरू नहीं कर पाएंगी क्योंकि उनके पास न तो केंद्र से अनिवार्य मंजूरी है और न ही प्रस्तावित पुल तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने एक इंच जमीन का अधिग्रहण किया है. अधिकारी ने कहा, “यह मुख्यमंत्री का एक और झूठ है, जो देउचा पचामी कोयला खदान और ताजपुर में अब तक शुरू नहीं हुए समुद्र बंदरगाह में एक लाख रोजगार के उनके वादों के अनुरूप ही है. मुझे समझ नहीं आता कि कोई गंगासागर के कपिल मुनि आश्रम में खड़े होकर इस तरह के झूठ कैसे बोल सकता है.” शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ झूठ की राजनीति कर रही हैं. इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >