राज्यपाल से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

हाल ही में महेशतला में तुलसी का पौधा लगाने को लेकर बवाल मच गया था

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना इन दिनों राजनीति के केंद्र में है. हाल ही में महेशतला में तुलसी का पौधा लगाने को लेकर बवाल मच गया था, जिसके बाद उपद्रवियों द्वारा तुलसी के पौधे तोड़ दिये गये थे और शिव मंदिर पर हमला किया गया था. इसी सिलसिले में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बजबज में भाजपा के घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने गये थे. इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर पत्थर और जूते फेंके. इस घटना की शिकायत करने गुरुवार को सुकांत राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मिलने पहुंचे. सुकांत मजूमदार ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इस शर्मनाक घटना से अवगत कराया. उनका कहना है कि इस पूरी स्थिति के बारे में गृह मंत्रालय को सूचित करेंगे. राज्य में लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए टीएमसी सरकार के समर्थक ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >