दो दिवसीय दौरे पर आ रहे शाह, करेंगे पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचने वाले हैं.

संवाददाता, कोलकाता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, शाह कोलकाता पहुंच कर एयरपोर्ट से चल कर सड़क मार्ग से न्यूटाउन स्थित एक पांच सितारा होटल में जायेंगे, जहां उनके विश्राम करने की व्यवस्था होगी. रविवार को दो सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह साॅल्टलेक स्थित ईजेडसीसी से राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे.

बुधवार को ही कोलकाता आने का था कार्यक्रम

गौरतलब है कि इससे पहले अमित शाह का बुधवार को ही कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम था. लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण उनका दौरा रद्द हो गया. भाजपा सूत्रों के अनुसार, बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी कर सकते हैं. रविवार रात को ही उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >