बंगाल: नबान्न में सातवें वेतन आयोग की हुई पहली बैठक, कार्ययोजना तय, नहीं हुई कोई सिफारिश

पश्चिम बंगाल सरकार के सातवें वेतन आयोग की पहली बैठक नवान्न में आयोजित हुई. आयोग ने अपनी कार्ययोजना पर चर्चा की और सूचनाओं के प्रसार के लिए वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की. साथ ही, आयोग ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील की है.

कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा गठित सातवें वेतन आयोग की पहली बैठक सोमवार को नवान्न में हुई. आयोग ने अपनी कार्यसीमा के तहत आने वाली विभिन्न सेवाओं तथा वैधानिक निकायों, निगमों और उपक्रमों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की. बैठक में आयोग के कामकाज और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए आगे की कार्ययोजना पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई.

गतिविधियों के लिए शुरू की जायेगी वेबसाइट

आयोग ने बताया कि सूचनाओं के प्रसार और सुझाव आमंत्रित करने के लिए नोटिस जारी करने, आंकड़े एकत्र करने तथा ज्ञापन प्राप्त करने समेत आयोग से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए एक वेबसाइट शुरू की जायेगी. आयोग के काम से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां इस वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेंगी. आयोग के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर आयोग की कथित सिफारिशों से जुड़ा एक अनधिकृत दस्तावेज प्रसारित किया जा रहा है. आयोग ने कहा कि इस दस्तावेज में निराधार, भ्रामक और अपुष्ट जानकारियां दी गयी हैं. इससे लोगों के बीच भ्रम और आशंका पैदा हो रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गलत सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील

आयोग ने स्पष्ट किया कि उसने अभी-अभी काम शुरू किया है और अब तक उसकी ओर से किसी भी तरह की सिफारिश नहीं की गयी है. आयोग ने संबंधित सभी लोगों से अपील की है कि वे आयोग के कामकाज को लेकर अप्रमाणित स्रोतों से मिलने वाली ऐसी अनधिकृत और तथ्यात्मक रूप से गलत सूचनाओं पर भरोसा न करें. आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसकी आधिकारिक गतिविधियों और भविष्य में जारी होने वाली सूचनाओं से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा किया जाये.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >