युवती की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी

आरामबाग थाना क्षेत्र के इनायतपल्ली इलाके में मंगलवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी

हुगली.आरामबाग थाना क्षेत्र के इनायतपल्ली इलाके में मंगलवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान दिशा चट्टोपाध्याय (23) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शालीपुर रामनगर की रहने वाली थी. वह बीते पांच वर्षों से इनायतपल्ली में किराये के घर में रह रही थी. मंगलवार सुबह जब उसकी मौत की खबर फैली तो स्थानीय लोग उसके घर पहुंचे, लेकिन परिजनों द्वारा उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया. इस व्यवहार से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और संदेह गहराता गया. हालांकि, मृतका के भाई ने किसी भी अनहोनी की आशंका को नकारते हुए कहा कि दिशा कुछ दिन पहले गिर गयी थी, जिससे उसके सिर में तीन टांके लगे थे. अगले सात दिनों में टांके कटने थे, लेकिन उससे पहले ही मंगलवार सुबह अचानक उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मांग पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >