एआइ के जरिये नकल के आरोपी तीन परीक्षार्थियों की माध्यमिक परीक्षा रद्द

तीन उम्मीदवारों को मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते और एआइ ऐप के जरिये उत्तर इकट्ठा करते हुए पकड़ा गया.

कोलकाता/बर्दवान. माध्यमिक परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) का इस्तेमाल करके नकल करने का प्रयास किये जाने की घटना सामने आयी है. पूर्व बर्दवान में तीन उम्मीदवारों की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं. पूर्व बर्दवान में माध्यमिक परीक्षा में एआइ का इस्तेमाल करके नकल करने के आरोपों ने सनसनी फैला दी है. तीन उम्मीदवारों को मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते और एआइ ऐप के जरिये उत्तर इकट्ठा करते हुए पकड़ा गया. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के अनुसार उनकी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं.

माध्यमिक परीक्षा के संयोजक अमित कुमार घोष ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्पष्ट दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है, प्रत्येक केंद्र में प्रवेश करते समय परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाती है. फिर भी निगरानी में खामी का फायदा उठाते हुए कुछ परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र में घुस गये.

अब तक तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर तीन उम्मीदवारों को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है. गलसी के सांको सीएस स्कूल की एक छात्रा को गलसी के कलिमाती देवी स्कूल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. बुधवार को उचलोन हाइ स्कूल, सेहराबाजार सीके स्कूल की एक छात्रा को भी इसी तरह पकड़ा गया. इसके अलावा कटवा के केडी इंस्टीट्यूट की एक छात्रा को कटवा दुर्गादासी चौधरीरानी गर्ल्स स्कूल में मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया. पता चला है कि परीक्षार्थी अपने मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र स्कैन कर रहा था. एआइ ऐप के माध्यम से उत्तर एकत्र कर रहा था और उसे एक नोटबुक में लिख रहे थे. परीक्षक को जैसे ही इस बात का पता चला, उसे हिरासत में ले लिया गया. बोर्ड के नियमों के अनुसार उसकी परीक्षा रद्द कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >