आठ लाख लाभार्थियों को बांग्लार बाड़ी योजना की दूसरी किस्त इसी माह

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को पक्का आवास बनाने के लिए बांग्लार बाड़ी योजना के तहत प्रथम किस्त दिसंबर 2024 में प्रथम किस्त प्रदान की थी.

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को पक्का आवास बनाने के लिए बांग्लार बाड़ी योजना के तहत प्रथम किस्त दिसंबर 2024 में प्रथम किस्त प्रदान की थी. अब राज्य सरकार की ओर से करीब आठ लाख लाभार्थियों की इसकी दूसरी किस्त इसी महीने प्रदान की जायेगी. राज्य सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह राशि इसी महीने लाभार्थियों के खातों में पहुंच जायेगा. पंचायत विभाग ने इस योजना के तहत प्रत्येक जिला मजिस्ट्रेट को धनराशि भेजना शुरू कर दिया है. बताया गया है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दूसरी किस्त मिलेगी, जिन्होंने पहली किस्त मिलने के बाद मकान का लिंटन तक कार्य पूरा कर लिया है. इस सूची में 7,95,000 लाभार्थियों का नाम शामिल है.

बताया गया है कि बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत राज्य सरकार ने दिसंबर 2024 में करीब 12 लाख लाभार्थियों को 60-60 हजार रुपये की पहली किस्त प्रदान की थी और राज्य सरकार ने किस्त जारी करते समय कहा था कि दूसरी किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों को इस राशि का प्रयोग करते हुए मकान के लिंटन तक का कार्य पूरा कर लेना होगा.

लेकिन अब तक 12 लाख में से करीब आठ लाख लाभार्थियों ने मकान का लिंटन कराया है, इसलिए अभी इन लोगों को ही राशि दी जायेगी. बाकी चार लाख लाभार्थियों को मकान का लिंटन कराने के बाद राशि आवंटित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >