भागीरथी में डूबे बुजुर्ग की तलाश जारी

वह पहले से बीमार थे और इसी कारण से संभवतः नाव से गिर गये.

बीमार अवस्था में नाव से गिरने के बाद लापता, बेटे ने मांगी प्रशासन से मदद

कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर ब्लॉक स्थित हरिपुर के चंदकुरी लिचुताला पारा इलाके में भागीरथी नदी में डूबे एक बुजुर्ग की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के मछली पकड़ते समय नाव से गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ. नाबालिग पोते की आंखों के सामने डूबा बुजुर्ग: गंगा में डूबे बुजुर्ग के बेटे विश्वजीत माझी ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह करीब 3 बजे उनके पिता, जो पूर्वी बर्दवान जिले के अंबिका कालना क्षेत्र में रहते थे, अपने नाबालिग पोते के साथ नाव से मछली पकड़ने निकले थे. वह पहले से बीमार थे और इसी कारण से संभवतः नाव से गिर गये. घटना के समय नाव पर मौजूद नाबालिग पोते ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी और चिल्लाया. किनारे मौजूद लोगों ने तुरंत कालना पुलिस थाने को सूचना दी.

पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ था

सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन विभाग ने भागीरथी नदी में शव की तलाश शुरू की. उधर, बेटे विश्वजीत माझी ने शांतिपुर पुलिस स्टेशन में जाकर अपने पिता की तलाश के लिए सहायता मांगी और लिखित शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनके पिता का शव जल्द से जल्द बरामद किया जाये. परिवार का कहना है कि बुजुर्ग साधु पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ थे, संभवतः इसी कारण से वे नाव से गिर गये. शांतिपुर थाना पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम लगातार गंगा नदी में तलाश अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >