सियालदह स्टेशन पर 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा रेलवे, 5 ट्रेनों को किया गया रद्द, यहां देखें लिस्ट

Indian Railways News: सियालदह स्टेशन पर ट्रैक और आधारभूत संरचना के काम के चलते 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान 5 उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा. यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन सेवाओं की जानकारी अवश्य लें. कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

Indian Railways News: सियालदह मंडल द्वारा ट्रैक एवं आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए शनिवार और रविवार (29 और 30 अगस्त) की आधी रात सियालदह स्टेशन पर 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. 420 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 30 अगस्त सुबह 7 बजे तक रहेगा. इस दौरान सियालदह स्टेशन के डाउन/मेन लाइन पर KM 0/19 से KM 0/20 के बीच प्वाइंट संख्या 208B/219A को पूरी तरह से बदला जायेगा. इसकी वजह से 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

साइट पर तैनात रहेंगी डिवीजन की टीमें : डीआरएम

सियालदह डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजीव सक्सेना ने शुक्रवार को प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसको ध्यान में रखते हुए इस काम को वीकेंड (सप्ताहांत की देर रात एवं तड़के) में किया जा रहा है. तय समय में काम पूरा कर लिया जाये, इसके लिए सियालदह मंडल की टीमें साइट पर तैनात रहेंगी, ताकि सामान्य ट्रेन परिचालन को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके.

सिग्नलिंग व्यवस्था भी रहेगी प्रभावित

डीआरएम ने यह भी बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान कुछ सिग्नलिंग व्यवस्थाएं एवं ट्रेन परिचालन भी प्रभावित होंगी. ट्रैक सर्किट में परिवर्तन और ब्लॉक के दौरान लाइन संख्या 6 और लाइन संख्या 11 के बीच आने-जाने वाली सिग्नलिंग मूवमेंट प्रभावित रहेगी.

ये भी पढ़ें: दुनिया के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में भारत के 2, दोनों बंगाल में

5 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी

आधारभूत संरचना संबंधी इस कार्य के मद्देनजर रविवार (30 अगस्त) को कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट भी किया जायेगा.

रद्द की गयी ट्रेनों की लिस्ट| Cancelled Trains

  1. 33651 अप/ 33652 डाउन सियालदह–हाबरा लोकल
  2. 31313 अप/ 31316 डाउन सियालदह–कल्याणी सीमांत लोकल
  3. 32217 अप/ 32218 डाउन सियालदह-डानकुनी लोकल
  4. 31615 अप/ 31620 डाउन सियालदह–रानाघाट लोकल
  5. 33653 अप/ 33654 डाउन सियालदह–हाबरा लोकल

दमदम तक ही चलेगी लालगोला-सियालदह

ट्रेन संख्या 53172 डाउन (लालगोला–सियालदह) को 30 अगस्त 2026 को दमदम जंक्शन (DDJ) पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया जायेगा. इसके बाद इस ट्रेन की खाली रेक को उपयुक्त व्यवस्था के अनुसार सियालदह लाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: हावड़ा में 60 घंटे का मेगा ब्लॉक : आज ही जान लें न्यू कॉम्प्लेक्स से चलने वाली 53 ट्रेनें कहां से चलेंगीं

यात्रियों से डीआरएम की अपील

डीआरएम ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 30 अगस्त को इस सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनायें. ट्रेन सेवा से जुड़ी जानकारी पहले ले लें, तब सियालदह स्टेशन पर पहुंचें. उन्होंने सियालदह मंडल ने यात्रियों से अस्थायी बदलाव में सहयोग करने की अपील की है, क्योंकि यह कार्य सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सुचारु ट्रेन परिचालन के लिए जरूरी है.

ये भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! हावड़ा-पटना वंदे भारत को मिला नया स्टॉपेज, जानें अब कहां-कहां रुकेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >