बीएलआरओ दफ्तर में जमीन विवाद में हाथापाई, तीन घायल

बाद में राजेश को पता चला कि जमीन किसी और के नाम दर्ज हो गयी है, तो राजेश और उसकी बहनें सोमवार को हासनाबाद बीएलआरओ अधिकारी के कार्यालय पहुंचे.

बशीरहाट. हासनाबाद बीएलआरओ दफ्तर में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर हाथापाई हुई, जिसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, आमलानी ग्राम पंचायत के टाकीपुर के रहनेवाले राजेश दास ने जमीन संबंधित अपनी समस्या को लेकर हासनाबाद बीएलआरओ दफ्तर गये, तो बीएलआरओ दफ्तर के अधिकारी ने वादी और प्रतिवादी दोनों को पांच फरवरी को दफ्तर में आने का आदेश दिया था. बताया जा रहा है कि प्रतिवादी उस दिन उपस्थित नहीं हुआ. बाद में राजेश को पता चला कि जमीन किसी और के नाम दर्ज हो गयी है, तो राजेश और उसकी बहनें सोमवार को हासनाबाद बीएलआरओ अधिकारी के कार्यालय पहुंचे.

वहां विवाद हो गया. आरोप है कि उन्हें दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया. महिलाओं के साथ मारपीट की गयी. दो महिलाओं समेत तीन घायल हुए हैं. घटना की वजह से कुछ देर तक तनाव रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >