एआइ के जरिये हो रहा घोटाला : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कृत्रिम मेधा (एआइ) की मदद से किया जा रहा एक बड़ा ‘घोटाला’ है.

एक भी वैध मतदाता का नाम हटाया गया, तो तृणमूल दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करेगी

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कृत्रिम मेधा (एआइ) की मदद से किया जा रहा एक बड़ा ‘घोटाला’ है. ममता बनर्जी ने कहा कि यदि मतदाता सूची से एक भी वैध मतदाता का नाम हटाया गया तो तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव करेगी. सुश्री बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एसआइआर के नाम पर राज्य के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एसआइआर की वजह से करीब 60 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि अगर एक भी वैध मतदाता का नाम हटाया गया तो तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव करेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इस तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >