Saugata Roy Attacks Rebel TMC MPs: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने पार्टी से अलग हुए गुट को मंगलवार को ‘गद्दारों का समूह’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी से अलग हुए सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के इशारे पर काम कर रहे हैं. टीएमसी के बागी गुट द्वारा लोकसभा में पार्टी के दो-तिहाई सांसदों का समर्थन होने का दावा और नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की घोषणा के बाद रॉय ने यह टिप्पणी की.
तृणमूल ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा, ‘गद्दार’ हैं एनडीए के साथ : रॉय
सौगत रॉय ने कहा- दो टीमें हैं. एक तृणमूल कांग्रेस की टीम और दूसरी गद्दारों की टीम. वरिष्ठ सांसद ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं. पार्टी का चुनाव चिह्न ‘दो फूल’ है और पार्टी विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ‘गद्दारों की टीम’ एनडीए के साथ खड़ी है.
Saugata Roy Attacks Rebel TMC MPs: तृणमूल का चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’
उन्होंने कहा-तृणमूल की टीम का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं. गद्दारों की टीम का नेतृत्व नरेंद्र मोदी करते हैं. तृणमूल की टीम का चुनाव चिह्न लोगों का पसंदीदा ‘जोड़ा फूल’ है और गद्दारों की टीम का चुनाव चिह्न ‘कलम की निब’ है.
इसे भी पढ़ें : तृणमूल के 2 गुटों के दावों पर निर्णय से पहले दोनों पक्षों को सुनेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के बावजूद तृणमूल को मिले 41 प्रतिशत वोट : सौगत
उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में करीब 41 प्रतिशत वोट हासिल किये. यह तब हुआ, जब भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के प्रयास किये थे. तृणमूल नेता ने कहा कि हाल के चुनाव में भाजपा द्वारा सभी एजेंसियों को हथियाने, लूटने और कब्जा करने के बावजूद तृणमूल को बंगाल में लगभग 41 फीसदी मत मिले.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2023 में पंजीकृत हुई थी एनसीपीआई
सौगत रॉय ने एनसीपीआई के साथ विलय के बागी गुट के फैसले को लेकर भी उस पर निशाना साधा. एनसीपीआई वर्ष 2023 में निर्वाचन आयोग में पंजीकृत एक राजनीतिक दल है.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी से छिन जायेगा तृणमूल का सिंबल! दीदी के करीबी अरूप बोले- बंगाल में खेला होबे
तृणमूल के 2 गुटों के दावों पर निर्णय से पहले दोनों पक्षों को सुनेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सुदीप बनर्जी भी हुए बागी, बोले- दीदी को सिर्फ सलाहकार बनायेंगे
