खास बातें
Sandeshkhali Firing News: उत्तर 24 परगना का संदेशखाली एक बार फिर गोलियों की गूंज और धमाकों से दहल उठा है. नजाट थाना अंतर्गत बामनघेरी इलाके में 2 गुटों के बीच जारी हिंसक संघर्ष रोकने गयी पुलिस टीम पर ही उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दुस्साहसिक वारदात में नजाट थाना प्रभारी (OC) भरत प्रसून पुरकाईत समेत 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.
सीआईएसएफ के 2 जवान लहूलुहान
हमलावरों ने पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की, जिसमें एक महिला कांस्टेबल और सीआईएसएफ के 2 जवान लहूलुहान हो गये. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है. सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है.
मछली तालाब पर कब्जे की जंग या राजनीतिक रंजिश?
पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना इलाके में मछली पालन तालाबों (भेड़ी) पर जबरन कब्जे को लेकर शुरू हुई थी. मंगलवार को जब पुलिस विवाद शांत कराने पहुंची, तो उन पर गोलियां बरसाई गयीं. थाना प्रभारी भरत प्रसून पुरकाईत, पुलिसकर्मी बी गोस्वामी, एक महिला कांस्टेबल और 2 जवानों को गोली (Sandeshkhali Firing) लगी है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं
उपद्रवियों ने घरों में की तोड़फोड़
उपद्रवियों ने तपन सरदार और मुशर्रफ मोल्ला समेत कई ग्रामीणों के घरों पर हमला कर उन्हें तहस-नहस कर दिया. बुधवार सुबह जब पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, तो तलाशी के दौरान भारी मात्रा में बम और अवैध हथियार बरामद हुए.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा का बड़ा आरोप- असली आरोपियों को बचा रही पुलिस
इस घटना के बाद संदेशखाली की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा समर्थकों का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है. ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस पर फायरिंग की घटना में तृणमूल नेता शेख शाहजहां के समर्थक शामिल थे, लेकिन पुलिस उन्हें हाथ भी नहीं लगा रही है.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन
4 लोगों की गिरफ्तारी से लोग संतुष्ट नहीं, पुलिस पर गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस असली अपराधियों को छोड़कर निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं को उठा रही है. महिलाओं ने मांग की है कि बेगुनाह लोगों को तुरंत रिहा किया जाये और सत्ताधारी दल के गुंडों को गिरफ्तार किया जाये. पुलिस ने अब तक कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन इलाके के लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का VVIP रसूख खत्म, घर और दफ्तर की सुरक्षा घटी, अब आम आदमी की तरह होगा मूवमेंट
Sandeshkhali Firing News: संदेशखाली में डर का माहौल
सरबेड़िया-आगरहाटी और बामनघेरी इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन अंदर ही अंदर गुस्सा उबल रहा है. पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा, चाहे वे किसी भी दल से हों. बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही है और इलाके में डर को दूर करने के लिए पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है.
इसे भी पढ़ें
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आदेश- कत्ल और तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करें
बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग
