बंगाल की बदहाली पर ममता बनर्जी सरकार को शमिक भट्टाचार्य की ललकार, पूछे ये 3 तीखे सवाल

Samik Bhattacharya Slams TMC Government: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बेरोजगारी, कृषि संकट और भ्रष्टाचार को लेकर ममता बनर्जी सरकार को घेरा. कहा- युवाओं का पलायन और किसानों का दर्द अब बदलाव की मांग कर रहा है.

Samik Bhattacharya Slams TMC Government: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह की ‘चार्जशीट’ के अगले दिन पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ममता बनर्जी सरकार से 3 तीखे सवाल पूछे हैं.

ममता बनर्जी सरकार की घेराबंदी

सरकार की घेराबंदी करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की बदहाल अर्थव्यवस्था, कृषि संकट और बेरोजगारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर करारा हमला बोला. शमिक ने कहा कि अब ‘परिवर्तन’ केवल एक नारा नहीं, बंगाल की जनता का अधिकार है.

पश्चिम बंगाल के लोग अब पारदर्शिता, जवाबदेही और वास्तविक विकास चाहते हैं. उन्हें ऐसी सरकार चाहिए, जो सिर्फ बातें न करे. काम करके दिखाये. बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है.

शमिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

किसान सड़क पर, बिचौलिये मालामाल – शमिक भट्टाचार्य

कृषि संकट पर चिंता जताते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की मिट्टी पर आज किसानों की हताशा साफ दिख रही है. जब आलू के दाम गिरते हैं, तो किसान बर्बाद हो जाता है और जब दाम बढ़ते हैं, तो आम आदमी की जेब कटती है. शमिक ने आरोप लगाया कि कोल्ड स्टोरेज नीति और बाजार नियंत्रण केवल कागजों तक सीमित है. बिचौलिये मुनाफा कमा रहे हैं और मेहनत करने वाला किसान अपनी फसल के वाजिब दाम के लिए तरस रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Samik Bhattacharya: युवाओं का पलायन और बंद होते उद्योग

रोजगार के मुद्दे पर ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार को घेरते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में नये उद्योग नहीं आ रहे और पुराने बंद हो रहे हैं. बंगाल का हुनरमंद युवा आज दूसरे राज्यों में नौकरी की तलाश में भटकने को मजबूर है. उन्होंने कहा कि ‘दुआरे सरकार’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भारी प्रचार तो किया जाता है, लेकिन धरातल पर न तो नौकरियां हैं और न ही स्थायी आय की कोई गारंटी.

सरकार के खून में समाया है भ्रष्टाचार – शमिक

भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि नियुक्ति घोटाला और कट-मनी कल्चर इस सरकार की पहचान बन चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटकर विपक्ष की आवाज दबा रही है, जिससे आम जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है.

ममता बनर्जी सरकार से शमिक भट्टाचार्य के 3 सवाल

शमिक भट्टाचार्य ने बंगाल की जनता की ओर से सरकार के सामने तीन बड़े सवाल रखे हैं.

  • क्यों हमारे किसान भाइयों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिलता?
  • क्यों बंगाल के युवाओं को नौकरी के लिए अपना घर और राज्य छोड़ना पड़ता है?
  • क्यों विकास के नाम पर जनता को सिर्फ खोखले वादे और विज्ञापन सुनाई और दिखाई देते हैं?

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 में आलू किसानों की आत्महत्या को बनाया मुद्दा, शमिक भट्टाचार्य का ममता बनर्जी सरकार पर हमला

बंगाल चुनाव 2026: घुसपैठियों को खोजो, नाम हटाओ और बाहर करो, साल्टलेक से BJP का नारा

बंगाल 2026 चुनाव से पहले Video वायरल, EVM बटन पर ‘इत्र’ का तानाशाही मॉडल?

बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >