सलाइन कांड : एसएसकेएम में भर्ती प्रसूता ने दम तोड़ा

मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सलाइन दुर्घटना में एक और महिला की मौत हो गयी. प्रसूता की चिकित्सा एसएसकेएम (पीजी) अस्पताल में चल रही थी.

पिछले चार महीने से चल रहा था इलाज

संवाददाता, कोलकाता

मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सलाइन दुर्घटना में एक और महिला की मौत हो गयी. प्रसूता की चिकित्सा एसएसकेएम (पीजी) अस्पताल में चल रही थी. लगातार डायलिसिस के कारण उनकी शारीरिक स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही थी. प्रसूता नसरीन खातून की रविवार रात मौत हो गयी.

गौरतलब है कि इस साल चार जनवरी को मियाद समाप्त हो चुके सलाइन चढ़ाने की वजह से मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों को जन्म देने के बाद पांच प्रसूताओं की तबीयत खराब हो गयी थी. बीमार पड़ने वाली प्रसूताएं थीं रेखा साव, मामोनी रुइदास, मम्पी सिंह, मिनारा बीबी और नसरीन खातून. कथित तौर पर ये सभी प्रसूचताएं एक्सपायर हो चुके रिंगर लैक्टेट सलाइन के कारण बीमार पड़ गयी थीं. लंबे उपचार के बाद नसरीन की चार महीने बाद अस्पताल में मौत हो गयी.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, नसरीन की हालत धीरे-धीरे ठीक हो रही थी. उसे आइसीयू से जनरल बेड पर स्थानांतरित कर दिया गया था. हालांकि, 9 मई से महिला की शारीरिक स्थिति फिर बिगड़नी शुरू हुई. इसके बाद रविवार रात उनका निधन हो गया. डॉक्टरों का दावा है कि नसरीन लगातार डायलिसिस चल रही थीं. लेकिन इस बीच दोबारा उनकी सेहत बिगड़ी, जिसके कारण उनकी मौत हो गयी. नसरीन ने अपने इकलौते बच्चे को छूने का सपना देखा था. यह सपना साकार होने से पहले ही सब कुछ खत्म हो गया. नसरीन की मौत से परिवार के सदस्य सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >