इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे सलीम व सुजन, जारी हुई वामो की दूसरी सूची

गत विधानसभा व लोकसभा चुनाव में माकपा के फ्रंटलाइन नेताओं के तौर पर मोहम्मद सलीम व सुजन चक्रवर्ती ने चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे. गुरुवार को वाममोर्चा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 32 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

कोलकाता.

गत विधानसभा व लोकसभा चुनाव में माकपा के फ्रंटलाइन नेताओं के तौर पर मोहम्मद सलीम व सुजन चक्रवर्ती ने चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे. गुरुवार को वाममोर्चा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 32 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसमें एक आरएसपी, तीन भाकपा व बाकी 28 माकपा के हैं. सूची में सलीम-सुजन के नाम नहीं हैं.

गत सोमवार को वाममोर्चा ने पहले चरण में 192 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. लेकिन लोकसभा चुनाव के लिहाज से आगे रहने वाली एकमात्र विधानसभा सीट मुर्शिदाबाद की रानीनगर को पहली सूची से बाहर रखा गया था. कोलकाता के टॉलीगंज को भी खाली रखा गया था. लोग कयास लगा रहे थे कि यहां से मोहम्मद सलीम व सुजन चक्रवर्ती मैदान में उतर सकते हैं. सुजन चक्रवर्ती को टॉलीगंज से चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज थी. लेकिन दोनों नेता इस बार चुनावी मैदान में नहीं दिखेंगे. रानीनगर में माकपा ने स्थानीय नेता जमाल हुसैन को मैदान में उतारा है. वहीं, जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पार्थ प्रतीम विश्वास को टॉलीगंज से टिकट दिया है. गुरुवार को अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित पार्टी मुख्यालय में सूची जारी करने के दौरान फॉरवर्ड ब्लॉक का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था. इसे लेकर पार्टी के राज्य सचिव नरेन चटर्जी ने कहा कि माकपा के साथ अभी तक कुछ सीटों पर चर्चा जारी है. इसलिए वह प्रेस कॉफ्रेंस में नहीं गये. उधर, बीमार होने के बाद वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु भी मौजूद नहीं थे.

माकपा ने दो पूर्व सांसद व विधायक को मैदान में उतारा है. पूर्व सांसद पुलिन बिहारी बास्के झाड़ग्राम की नयाग्राम सीट से और पूर्व विधायक रामशंकर हाल्दार दक्षिण 24 परगना की कुलतली सीट से चुनाव लड़ेंगे. बांकुड़ा की जिला सचिव देवलीना हेम्ब्रम के बाद पूर्व मेदिनीपुर के जिला सचिव निरंजन सिही भी चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें पांसकुड़ा पश्चिम सीट से उतारा गया है. इसके अलावा एक खास चेहरा जादवपुर विश्वविद्यालय में रिसर्चर आफरीन शिल्पी बेगम हैं. वह बालीगंज से चुनाव लड़ेंगी. हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के दौरान आफरीन को प्रतिनिधिमंडल में देखा गया था. इत्तफाक से आफरीन का नाम मतदाता सूची में विचाराधीन श्रेणी में है. वाममोर्चा ने अब तक दो चरणों में कुल 234 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है. भाकपा (माले) लिबरेशन 10 सीटों पर अपना उम्मीदवार देगी. ईद के बाद नौशाद सिद्दिकी की पार्टी आइएसएफ उम्मीदवारों की घोषणा करेगी. बताया जा रहा है कि 20 सीटों पर समझौता होने के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >