एसआइआर शुरू होते ही भाग रहे अवैध घुसपैठिये : मालवीय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की जांच शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे लोग वापस बांग्लादेश लौट रहे हैं.

कोलकाता.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की जांच शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे लोग वापस बांग्लादेश लौट रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब व्यवस्था जवाबदेह होती है, तो अवैध वोटों पर आधारित राजनीतिक पारिस्थितिकी तंत्र टूटने लगता है. मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ममता बनर्जी का सावधानी से तैयार किया गया वोट बैंक बिखर रहा है. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की कड़ी जांच के बीच अवैध घुसपैठिये (बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या) बांग्लादेश वापस भाग रहे हैं.” उन्होंने बताया कि यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर से सामने आया है, जहां से प्रसारित वीडियो जमीनी हकीकत बयां करता है. मालवीय के अनुसार, एसआइआर लागू होने के बाद से सीमा पार आवाजाही में तेजी आयी है और स्थानीय लोग भी ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई अब सबके सामने है. इस बीच, भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक पुराना वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह संसद में खड़े होकर नागरिकता संबंधी विषयों पर बोलती दिखायी देती हैं.

भाजपा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एक समय था जब ममता बनर्जी संसद में एक पहचान पत्र के आधार पर नागरिकता साबित करने का समर्थन करती थीं. वह अवैध घुसपैठ और उसके खतरों को लेकर देश को आगाह करती थीं. लेकिन आज वही ममता बनर्जी नागरिकता से जुड़े हर प्रयास को जनविरोधी बताती हैं, जबकि घुसपैठिये बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं और सुरक्षा को खतरा बना रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >