रसेल स्ट्रीट : नौवीं मंजिल से युवती ने लगायी छलांग, मौत

रसेल स्ट्रीट में एक इमारत की नौवीं मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा ली. हादसे में उसकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात 8.30 बजे की है. युवती का नाम शिवालिका सिंह बताया गया है.

कोलकाता. रसेल स्ट्रीट में एक इमारत की नौवीं मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा ली. हादसे में उसकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात 8.30 बजे की है. युवती का नाम शिवालिका सिंह बताया गया है. खबर पाकर शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि उसने क्यों छलांग लगायी, इसका पता नहीं चल सका है. जांच में पता चला है कि वह दिल्ली में मैनेजमेंट की छात्रा थी. इसके पहले उसने दिल्ली में भी जान देने की कोशिश की थी. पता चला है कि बीते कुछ दिनों से वह काफी परेशान रहती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >