बैरकपुर : विवाद सुलझाने गये आरपीएफ जवान पर हमला

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर के मोहनपुर के चालबाजार इलाके में दो युवकों के विवाद को सुलझाने गये एक आरपीएफ जवान पर हमला कर दिया गया

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर के मोहनपुर के चालबाजार इलाके में दो युवकों के विवाद को सुलझाने गये एक आरपीएफ जवान पर हमला कर दिया गया. उसके चेहरा और सिर पर चोट आयी है. घायल आरपीएफ जवान का नाम सुमन कर दास है.

जानकारी के मुताबिक, बैरकपुर निवासी एक आरपीएफ कर्मी सुमन कर दास अपने घर के पास बैठे थे, वहां दो युवकों के बीच मारपीट हो रही थी. जब उन्होंने जाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की, तो उन पर हमला कर दिया गया और उनकी पिटाई की गयी. उन्हें बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >