RG Kar Protest : ममता सरकार को डाॅक्टरों का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई फिर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

RG Kar Protest : जूनियर डॉक्टरों ने अब राज्य सरकार को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है.

RG Kar Protest : पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को पद से हटाये जाने सहित 10 सूत्री मांगों पर पांच अक्तूबर से भूख हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने अब राज्य सरकार को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है. अगर सोमवार तक जूनियर डॉक्टरों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मंगलवार को सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है.

मांग पूरी नहीं हुई फिर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

कोलकाता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आंदोलनकारी जूनियर डॉ देवाशीष हाल्दार ने वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बैठक करने के बाद यह जानकारी दी. बता दें कि जूनियर डॉक्टरों के जारी आंदोलन की रूपरेखा तय करने कि लिए शुक्रवार को कोलकाता मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर फ्रंट के साथ सीनियर डॉक्टरों के विभिन्न संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया. यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >