खास बातें
कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट
RG Kar Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बहुचर्चित आरजी कर कांड में पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को जांच में शामिल होने के लिए न्यूटाउन स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे. उन्हें बुधवार को ही सीबीआई ने नोटिस देकर तलब किया था.
सीबीआई के 4 अफसरों ने किया पानीहाटी श्मशान का दौरा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सीबीआई की 4 सदस्यीय एक स्पेशल टीम ने पानीहाटी श्मशान घाट का दौरा कर वहां के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली थी.
- बुधवार को सीबीआई की टीम गयी थी पानीहाटी श्मशान
- खंगाले थे रजिस्टर, कर्मचारियों से की गयी थी पूछताछ
अभया के माता-पिता से भी हुई पूछताछ
सीबीआई के सूत्रों की मानें, तो श्मशान घाट के अधिकांश लोगों ने पानीहाटी के तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक का नाम लिया. सीबीआई की एसआईटी टीम ने अभया के माता-पिता से भी केस के बारे में जानकारी ली थी. अभया के परिवार वालों ने निर्मल घोष का ही नाम लिया है.
इसे भी पढ़ें : आरजी कर दुष्कर्म-हत्याकांड : पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के ठिकाने पर ईडी के छापे
निर्मल के निर्देश पर श्मशान में हो रहे थे सब काम
पानीहाटी श्मशान घाट में शव को तत्परता से जलाने, अस्पताल से तुरंत शव को लाने और उसे जल्द से जल्द जलाने से लेकर तमाम कार्य के दौरान निर्मल घोष ही प्रमुख रूप से मौजूद थे. उनके ही निर्देश पर सब काम हो रहा था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
निर्मल से इन सवालों के जवाब मांग रही सीबीआई
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, निर्मल घोष से 4 सदस्यीय टीम गहन पूछताछ कर रही है. उनसे जिन सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं, वे इस प्रकार हैं.
- उस दिन निर्मल घोष की क्या भूमिका थी?
- वह किसके निर्देश पर ये सारा काम कर रहे थे?
- क्यों जल्दबाजी में शव को जलाया गया?
9 अगस्त 2024 को हुआ था ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त 2024 को एक 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस घटना से पूरे देश में आक्रोश था. डॉक्टरों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया था.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु से मिलकर आरजी कर पीड़िता की मां का ममता पर हमला- बेटी खोने का गम क्या होता है, ये कुर्सी गंवाने वाली क्या जानें
RG Kar Case: पानीहाटी में ही हुआ था अभया का दाह संस्कार
घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार पानीहाटी श्मशान घाट में किया गया था. उस समय आरोप लगे थे कि तत्कालीन राज्य प्रशासन के प्रभाव में शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराया गया. इसी की जांच के लिए सीबीआई की टीम बुधवार को श्मशान घाट पहुंची थी. वहां से मिली जानकारी के बाद निर्मल घोष को तलब किया गया था.
इसे भी पढ़ें
आरजी कर कांड : मृतका के माता-पिता की याचिका पर एकल पीठ ने फिलहाल सुनवाई से किया इनकार
बंद हो जाएगा कोलकाता का आरजी कर अस्पताल! जानें क्यों हाईकोर्ट ने कहा- वहां ताला लगा देना चाहिए
आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआइ की लंबी पूछताछ
आरजी कर मामला: 48 घंटे के भीतर फिर से शुरू हो जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश
