रिटायर्ड जवान ने कर दी नगरपालिका के कर्मचारी की पिटायी

बताया जाता है कि वह बरानगर नगरपालिका का कर्मचारी है.

बैरकपुर. बरानगर थाना क्षेत्र के महानंदा कुमार रोड इलाके में रिटायर्ड बीएसएफ के एक जवान ने नगरपालिका कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी. आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गयी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम ए दत्ता है. बताया जाता है कि वह बरानगर नगरपालिका का कर्मचारी है. वह शनिवार को काम के बाद अपने घर लौटने पर देखा कि उसके घर के सामने कुछ सामान रखा है, जिसे उसने हटाने के लिए रिटायर्ड जवान विकास कुमार झा को कहा. यह सामान जवान का ही था, जो उसके घर के सामने रखा था. आरोप है कि सामान हटाने के लिए कहते ही दोनों में विवाद हो गया. आरोप है कि रिटायर्ड जवान ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया. उसे बुरी तरह से मारा-पीटा. बाद में पीड़ित ने बरानगर थाने में शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद से ही आरोपी पूर्व बीएसएफ जवान फरार है.

पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >