मतुआ शरणार्थी के लिए राहत की खबर, दस्तावेज के बिना भी भर सकेंगे सीएए फार्म

Matua Refugees: केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री व मतुआ समुदाय के नेता शांतनु ठाकुर ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में इस समस्या का समाधान किया जायेगा.

Matua Refugees: कोलकाता. केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री व मतुआ समुदाय के नेता शांतनु ठाकुर ने अपने समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बांग्लादेशी दस्तावेज नहीं होने पर भी भविष्य में वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे. उनके इस बयान से शरणार्थी मतुआ समुदाय में राहत व खुशी देखी जा रही है. राज्य में मतुआ समुदाय की करीब डेढ़ करोड़ आबादी है, जो बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के चलते दशकों पहले यहां आकर बस गये थे.

तेज हो रही है नागरिकता देने की प्रक्रिया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया अब तेजी से चल रही है. उन्होंने स्वीकार किया कि फिलहाल सीएए के तहत आवेदन के लिए बांग्लादेश से संबंधित दस्तावेजों की जरूरत पड़ रही है, जिसके कारण कई शरणार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. कई लोगों के पास ये दस्तावेज नहीं हैं, इसलिए समस्या हो रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में इस समस्या का समाधान किया जायेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक भी मतुआ को नहीं भेजा जायेगा बांग्लादेश

केंद्रीय मंत्री ने कहा- हम प्रयास कर रहे हैं कि विभिन्न संगठनों के प्रमाणन के आधार पर भी ऐसे लोगों (गैर मुस्लिम शरणार्थियों) को नागरिकता दी जा सके, जो दशकों पहले धार्मिक उत्पीड़न के चलते पड़ोसी देश से आकर यहां रह रहे हैं. शांतनु ठाकुर ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर मतुआ समुदाय के किसी व्यक्ति का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया में मतदाता सूची से कट भी गया है, तब भी उन्हें बांग्लादेश नहीं भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सीएए के तहत आवेदन कर भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकेंगे.

Also Read: फालता के बाद अब नंदीग्राम, उपचुनाव के लिए TMC को नहीं मिल रहे उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >