साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की दुष्कर्म पीड़िता ने दूसरे संस्थान में स्थानांतरण की मांग की

पीड़िता के पिता ने कहा, ‘‘मेरी बेटी ने कॉलेज से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है और कॉलेज हमारे साथ सहयोग कर रहा है.

कोलकाता. साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज परिसर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता प्रथम वर्ष की छात्रा ने वहां अपनी पढ़ाई जारी नहीं रखने का फैसला किया है और शहर के किसी अन्य संस्थान में स्थानांतरण की मांग की है. छात्रा के परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कलकत्ता विश्वविद्यालय ने संस्थान बदलने के लिए पीड़िता से आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है. पीड़िता के पिता ने कहा, ‘‘मेरी बेटी ने कॉलेज से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है और कॉलेज हमारे साथ सहयोग कर रहा है. मेरी बेटी ने संस्थान बदलने के लिए कलकत्ता विश्वविद्यालय को भी पत्र लिखा है.’’ छात्रा के साथ 25 जून की शाम को लॉ कॉलेज परिसर में पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा और उसके दो साथियों वर्तमान छात्र पर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है. छात्रा के पिता ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वह अपना करियर बनाये, लेकिन हम उसे दोबारा उस कॉलेज परिसर में नहीं भेजना चाहते.’’उन्होंने कॉलेज की उप-प्राचार्य नयना चटर्जी से मुलाकात की और दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण की उसकी अपील के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >