ज्वेलरी कंपनी के कार्यालय व सीए के आवास पर भी रेड

ईडी के अधिकारियों ने एक ज्वेलरी कंपनी द्वारा फर्जी तरीके से ऋण लेकर 1,200 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की.

फर्जी कंपनियां दिखा कर बैंकों से 1200 करोड़ का लिया ऋण

न्यू अलीपुर, गिरीश पार्क, शरत बोस रोड समेत 10 ठिकानों पर छापे

कोलकाता. दीपावली से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने एक ज्वेलरी कंपनी द्वारा फर्जी तरीके से ऋण लेकर 1,200 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. ईडी सूत्रों का कहना है कि उक्त कंपनी के मालिकों और कई कर्मचारियों के न्यू अलीपुर, गिरीश पार्क, शरत बोस रोड समेत कुल 10 ठिकानों पर घर व दफ्तर में शुक्रवार को छापेमारी की गयी. अधिकारी ने बताया कि ये छापामारी इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए की गयी थी. सबसे पहले उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास पर छापेमारी की गयी. इस शख्स ने धोखाधड़ी में अहम भूमिका निभायी है. छापेमारी के दौरान कुछ ठिकानों से कंपनी के वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज, बैंक अकाउंट विवरण और हार्ड डिस्क ड्राइव जब्त किये गये. धोखाधड़ी में फर्जी कंपनियों को दिखाया गया, जिनका इस्तेमाल कम से कम 25 बैंकों से लोन लेने के लिए किया गया था. ईडी अधिकारी ने बताया कि उक्त कंपनी के प्रबंधन पर यह संदेह है कि उन्होंने वित्तीय प्रणाली में हेरफेर करने के लिए असुरक्षित ऋणों के रूप में बड़ी रकम निकालने के लिए जाली संस्थाओं का इस्तेमाल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >