राहुल बनर्जी मौत मामले में बड़ा मोड़, पुलिस के हाथ लगा आखिरी पल का ‘सीक्रेट वीडियो’

Rahul Banerjee Death Investigation: बांग्ला फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत मामले में पूर्व मेदिनीपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. ओडिशा पुलिस के पास मौजूद शूटिंग वीडियो फुटेज से खुल सकते हैं कई राज. जानें लेटेस्ट अपडेट.

Rahul Banerjee Death Investigation: बांग्ला फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की समुद्र में डूबने से हुई मौत मामले में जांच तेज हो गयी है. सोमवार को पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस की एक विशेष टीम ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज किये. अब सारा दारोमदार ओडिशा पुलिस के पास मौजूद एक ‘खास वीडियो’ पर टिक गया है.

शूटिंग का ‘वीडियो फुटेज’ खोलेगा मौत का राज

पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अंशुमान साहा ने बताया कि इस मामले में ओडिशा पुलिस की भूमिका बेहद अहम हो गयी है. राहुल बनर्जी जिस समय समुद्र की लहरों की चपेट में आये, उस वक्त वहां धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग से जुड़ा वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था . एसपी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस के पास राहुल के अंतिम क्षणों का वीडियो फुटेज मौजूद है. जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन हम इसे हासिल करने की प्रक्रिया में हैं.

चश्मदीदों से लंबी पूछताछ

पुलिस ने सोमवार को उन सभी तकनीशियनों और सह-कलाकारों के बयान दर्ज किये, जो रविवार दोपहर करीब 3 बजे शूटिंग पैकअप के समय राहुल के साथ थे. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पैकअप के तुरंत बाद राहुल अकेले समुद्र की ओर क्यों गये और क्या वहां कोई सुरक्षा चूक हुई थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rahul Banerjee Death Investigation: पोस्टमार्टम किया गया

ताम्रलिप्त मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अभिनेता के शव का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया. राहुल के मामा, कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता ले जाने के लिए तमलूक पहुंचे थे.

तुलसारी बीच पर हुआ था हादसा

राहुल बनर्जी की मौत पश्चिम बंगाल सीमा से सटे ओडिशा के बालेश्वर जिले के तलसारी बीच पर हुई थी. उनके आकस्मिक निधन से उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और 13 वर्षीय बेटे सहित पूरा टॉलीवुड गहरे सदमे में है. हालांकि, अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस इसे अस्वाभाविक मौत मानकर हर एंगल से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा के समुद्र में डूबे

Abhishek Chatterjee Death: नहीं रहे बंगाली सिनेमा के एक्टर अभिषेक चटर्जी, दुनिया को कहा अलविदा

कमरे में फंदे से लटका मिला अभिनेत्री का शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >