बंगाल : पुरुलिया जिला परिषद के उपाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार, सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप

पुरुलिया में सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप में जिला परिषद के सह-सभाधिपति सुजॉय बनर्जी, उनके भतीजे और एक कर्माध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि तीनों ने ब्लॉक कार्यालय में घुसकर अन्नपूर्णा भंडार योजनाओं से जुड़े दस्तावेजों से छेड़छाड़ का प्रयास किया.

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

पुरुलिया जिले के पुंचा थाना क्षेत्र में सरकारी दस्तावेजों से कथित छेड़छाड़ और ब्लॉक कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरुलिया जिला परिषद के सह-सभाधिपति सुजॉय बनर्जी, उनके भतीजे एवं पुंचा पंचायत समिति के उपाध्यक्ष कृपासिंधु बनर्जी उर्फ धर्म बनर्जी, तथा पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष चरण पहाड़ी दास को गिरफ्तार कर लिया है.

अन्नपूर्णा भंडार योजना के दस्तावेज में छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात पुंचा थाना पुलिस ने लाखरा गांव स्थित उनके आवास से सुजॉय बनर्जी और कृपासिंधु बनर्जी को गिरफ्तार किया.वहीं, चरण पहाड़ी दास को पाड़ुई गांव से हिरासत में लिया गया. आरोप है कि इसी महीने की 7 तारीख की रात करीब साढ़े नौ बजे सुजॉय बनर्जी के निर्देश पर कृपासिंधु बनर्जी और चरण पहाड़ी दास ब्लॉक कार्यालय में प्रवेश कर अन्नपूर्णा भंडार सहित कई सरकारी योजनाओं से जुड़े दस्तावेजों में कथित रूप से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना के बाद पुंचा के बीडीओ ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने बिना अनुमति ब्लॉक कार्यालय में प्रवेश किया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक ही मामले में दूसरी बार गिरफ्तार

इसी शिकायत के आधार पर पहले कृपासिंधु बनर्जी और चरण पहाड़ी दास को गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई. इसके बाद भाजपा की ओर से भी इस मामले में अलग से शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस का कहना है कि उसी शिकायत के आधार पर देर रात सुजॉय बनर्जी सहित तीनों आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें रविवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया. मामले की जांच जारी है.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >