पुलिस का काम सिर्फ तृणमूल कांग्रेस नेताओं को बचाना है: शमिक भट्टाचार्य

भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल उठाये हैं.

कोलकाता. कसबा स्थित लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल उठाये हैं. मीडिया से बात करते हुए भट्टाचार्य ने कहा : पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था का पूर्ण अभाव है. पुलिस जैसी कोई संस्था ही नहीं है. तृणमूल, पुलिस बन चुकी है और पुलिस ही तृणमूल बन जाती है. भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि जितने भी अपराधी और असामाजिक तत्व हैं, वे सोच रहे हैं कि यह तृणमूल सरकार उनकी सरकार है. उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस की फिलॉसफी है कि जो जीता वही सिकंदर. उन्हें केवल मतदान केंद्र पर बहुमत चाहिए. अगर कोई भी नेता लोगों को डराकर-धमकाकर तृणमूल के लिए बहुमत ला सकता है, तो उसे पुरस्कृत किया जाता है. भट्टाचार्य ने दावा किया कि सारे पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग आज तृणमूल के कैबिनेट मंत्री हैं, वे किसी जमाने में कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता हुआ करते थे. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में सारे कॉलेज परिसर, विश्वविद्यालय परिसर, महिला छात्रावास असुरक्षित हैं. उन्होंने पुलिस पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पुलिस हमेशा सबूत मिटाने के काम में लगी रहती है. पुलिस का काम है तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बचाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >