राज्य में बौद्ध विरासत का संरक्षण, बंगाल सरकार की प्राथमिकता : ममता बनर्जी

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर राज्यवासियों को दी बधाई

कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि राज्य में स्थित बौद्ध विरासतों का संरक्षण पश्चिम बंगाल सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में हमारी सरकार ने कई योजनाएं क्रियान्वित की है. उन्होंने कहा कि बंगाल की बौद्ध विरासत के स्मरण और संरक्षण के लिए हमारी सरकार हमेशा सक्रिय है. इस संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बौद्ध धर्म के मूल्यों और शिक्षाओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि उनकी सरकार बौद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बौद्ध मठों और तीर्थ स्थलों के विकास के लिए योजनाएं शुरू की गयी हैं, जिनमें बौद्ध सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है.

वहीं, इस पावन अवसर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी राज्य के लोगों को बधाई दी. राजभवन ने एक बयान में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर, राज्यपाल ने सभी भाइयों और बहनों को बधाई दी और सद्भाव की कामना की. भगवान बुद्ध के उपदेश हमें शांति, करुणा और ज्ञान की ओर ले जाएं.’’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >