अस्पताल में नशे में ड्यूटी कर रहा था पुलिसकर्मी, सस्पेंड

शहर के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर एक पुलिसकर्मी अरूण कुमार दास को नशे में धुत पाया गया था.

संवाददाता, कोलकाता

शहर के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर एक पुलिसकर्मी अरूण कुमार दास को नशे में धुत पाया गया था. उस पुलिसकर्मी के कारनामे से अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के रिश्तेदार भी हैरान रह गये थे, क्योंकि नशे में धुत उक्त पुलिसकर्मी आपातकालीन विभाग के सामने अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. वहां अन्य पुलिसकर्मियों की नजर पड़ने पर वे किसी तरह उसे पकड़ कर आउटपोस्ट के अंदर ले गये.

इस घटना की खबर पाकर कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच का निर्देश दिया था. आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू होते ही उसे ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया है. अब आगे का निर्देश न आने तक वह पुलिस में नौकरी नहीं कर सकेंगे. गौरतलब है कि शनिवार की रात कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में कई मरीजों के परिजन मौजूद थे. अचानक वे तब चौंक गये, जब उन्होंने अपने सामने आपातकालीन विभाग में एक पुलिसकर्मी को नशे में धुत होकर जमीन पर लोटते देखा. पहले तो मरीज के रिश्तेदारों को लगा कि वह बीमार है, लेकिन जैसे ही वे करीब पहुंचे, उन्हें पूरी स्थिति समझ में आ गयी.

आरोप है कि वह नशे में धुत होकर ड्यूटी पर आया था. वह इतने नशे में था कि खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >