छेड़खानी के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

आरोपी का नाम सुनील मजूमदार है.

बनगांव. गाइघाटा थानांतर्गत जामदनी बटतला इलाके में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम सुनील मजूमदार है. जानकारी के मुताबिक, देर रात इलाके में एक तालाब में प्रतिमा विसर्जन हो रहा था. आरोप है कि इसी दौरान एक महिला से शराब के नशे में आरोपी ने छेड़खानी की और उसका मुंह बंद कर उसे एक झाड़ी में ले गया, फिर उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की. हालांकि महिला किसी तरह से वहां से भाग निकली. फिर गाइघाटा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >