टेंगरा में चोर पकड़ने गयी पुलिस पर हमला, छह घायल

सॉल्टलेक में कई चोरी के मामलों की जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर तीन चोरों को पकड़ने टेंगरा गयी विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस पर हमला किया गया.

कोलकाता. सॉल्टलेक में कई चोरी के मामलों की जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर तीन चोरों को पकड़ने टेंगरा गयी विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस पर हमला किया गया. पुलिस की गाड़ी को निशाना का ईंट पत्थर फेंके गये. यहां तक की पुलिस कर्मियों पर हमले किये गये. घटना में छह पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. इनमें दो को अधिक चोटे आयी है.

पुलिस के मुताबिक, विधाननगर दक्षिण थाना इलाके में कई घरों में हुई चोरी की जांच में पुलिस ने तीन आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की. तीनों आरोपी टेंगरा थाना क्षेत्र के जीसी दे रोड के रहने वाले हैं. पुलिस की टीम टेंगरा कॉलोनी इलाके में छापेमारी करने गयी थी. पुलिस कुछ समझ पाती उसके पहले ही हमले कर दिये गये. लाठी-डंडों से भी हमला किया गया. पुलिस गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी. गाड़ी में सवार छह पुलिसवाले घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >