पत्नी की अवैध संबंध के शक में चाकू घोंप हत्या

वैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. मृतका का नाम रीना मंडल (33) है. पुलिस ने आरोपी पति जनार्दन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया है. यह घटना कसबा थाना क्षेत्र के रथतला इलाके की है.

कोलकाता.

अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. मृतका का नाम रीना मंडल (33) है. पुलिस ने आरोपी पति जनार्दन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया है. यह घटना कसबा थाना क्षेत्र के रथतला इलाके की है.

जानकारी के अनुसार, दंपती मूल रूप से दक्षिण 24 परगना के कैनिंग के निवासी हैं. यहां पति-पत्नी कोलकाता के कसबा रथतला इलाके में किराये के मकान में रहते थे. जनार्दन रिक्शा चलाता है, जबकि उसकी पत्नी रीना वेट्रेस का काम करती थी. आरोप है कि जनार्दन अक्सर नशे में धुत होकर घर आता था और पत्नी के साथ झगड़ा करता था. स्थानीय लोगों का भी कहना है कि रात में अक्सर दंपती के बीच विवाद होता था.

आरोप है कि बुधवार देर रात को कसबा के आरके चटर्जी रोड स्थित आवास के पास जनार्दन ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां एक महिला को खून से लथपथ पड़ा पाया. घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >