विस चुनाव : राज्य में पीएम मोदी करेंगे 25 से 30 सभाएं

जानकारी मिली है कि आगामी चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी यहां 25 से 30 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं.

बंगाल भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से हर जिले में रैली करने की सिफारिश की कोलकाता. अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिक से अधिक रैलियां कराने के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने एक प्रस्ताव रखा है. सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा की योजना राज्य के हर जिले में प्रधानमंत्री की कम से कम एक जनसभा कराने की है. जानकारी मिली है कि आगामी चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी यहां 25 से 30 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. गौरतलब रहे कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने बंगाल में कुल 23 जनसभाओं को संबोधित किया था. इस बार पार्टी पीएम मोदी की दो दर्जन से अधिक रैलियां कराकर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करना चाहती है. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी ज्यादा से ज्यादा रैलियां आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है. माना जा रहा है कि पार्टी दोनों बड़े नेताओं के चेहरे पर चुनाव प्रचार को केंद्रित करेगी, ताकि जमीनी स्तर पर मतदाताओं को जोड़ा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >