खास बातें
PM Modi Letter to West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच बांग्ला नववर्ष यानी पोइला बोइसाख के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक भावुक और राजनीतिक संदेश जारी किया है. एक विशेष पत्र के जरिये पीएम मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने इस चुनाव को ‘भय बनाम भरोसे की लड़ाई’ करार देते हुए जनता से अपील की कि वे ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ के निर्माण के लिए भाजपा को वोट दें.
15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार ने बंगाल को किया लहूलुहान : मोदी
प्रधानमंत्री ने बांग्ला में लिखे अपने पत्र में पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने लिखा कि पिछले 15 वर्षों से बंगाल की जनता कुशासन, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की शिकार रही है. इससे लोगों के मौलिक अधिकारों और सम्मान को गहरी चोट पहुंची है. पीएम ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार ने जो ‘भय का माहौल’ पैदा किया है, उसके कारण मां-बहनों की सुरक्षा खतरे में है. युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PM Modi Letter to West Bengal: विकसित पश्चिम बंगाल का संकल्प
पीएम मोदी ने पत्र के जरिये पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए अपना विजन साझा किया है.
- गरीबों को छत और अन्न : पीएम मोदी ने वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर हर गरीब के सिर पर छत होगी और हर थाली में भात होगा.
- महिलाओं की सुरक्षा : महिलाएं बिना किसी डर के घर से बाहर निकल सकेंगी और युवाओं को अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों में नौकरी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा.
- इतिहास की पुनरावृत्ति : पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल को देश के विकास में फिर से ‘पथप्रदर्शक’ बनायेगी और ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करेगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
यह सिर्फ चुनाव नहीं, भविष्य तय करने का मौका : पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को एक स्वर्ण अवसर बताया. उन्होंने कहा- यह सिर्फ एक साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि बंगाल की संस्कृति, विरासत और अधिकारों की रक्षा का निर्णायक मोड़ है. यह लड़ाई आपके और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है. पीएम ने मतदाताओं से ‘भयमुक्त’ होकर मतदान करने और लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया.
पत्र के अंत में उन्होंने ‘जय मां काली’ के साथ अपनी बात समाप्त की और विश्वास जताया कि बंगाल के लोग भाजपा पर भरोसा जताकर एक ‘ऐतिहासिक जीत’ का उपहार देंगे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में पूर्वी पाकिस्तान जैसा माहौल, नववर्ष जुलूस पर रोक से भड़का बांग्ला पोक्खो
